लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां एक ओर जिला पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा सभी छठ घाटों पर साफ सफाई एवम सुरक्षा के पुख्ते इंतजामात करने का निर्देश जारी हुआ है। वहीं जिले के सभी प्रखंडों एवम नगर क्षेत्र में भी लगातार अधिकारियों के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं ठीक इसके विपरित बहादुरगंज नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों में साफ सफाई की मानो धज्जियां उड़ रही है। नगर पंचायत बहादुरगंज की ओर से न तो पूर्ण रूपेण साफ सफाई कराई गई है और न ही किसी प्रकार का कोई भी सुविधा घाटों पर उपलब्ध कराई गई है।
बताते चलें कि लोक आस्था का महापर्व छठ दिनांक 28.10.2022 से प्रारंभ होकर 31.10.2022 तक बड़े ही धूम-धाम व हर्षोलाश पूर्वक मनाया जा रहा है। जहां छठ घाटों पर छठ व्रतियों को निज स्तर से घाटों की साफ सफाई करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीणों के भीतर काफी रोष व्याप्त है। इस संदर्भ में भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वरुण सिंह एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन झा सहित स्थानीय ग्रामीण मुनमुन उपाध्याय, राजीव कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज की ओर से साफ सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व के नाम से जाना जाता है। जहां जिला पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा लगातार छठ घाट का जायजा लेकर साफ सफाई एवं महिलाओं के लिए घाटों पर कपड़ा चेंजिंग रूम एवम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य सभी छठ घाटों पर करवाया जा रहा है। वहीं बहादुरगंज नगर के घाटों पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवस्था का अबतक न होना अधिकारियों के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। जिसका पूर्ण रूपेण खामियाजा स्थानीय छठ व्रतियों को भुगतना मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री से बहादुरगंज नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई एवम महिलाओं के चेंजिंग हेतु चेंजर रूम की व्यवस्था करने की मांग की है।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply