• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय एकता दिवस को अंतर्गत एकता साइकिल रैली का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

मुख्यालय के निर्देशानुसार शनिवार को 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत एकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का विधिवत शुभारंभ वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट जीत लाल द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। रैली का नेतृत्व कार्यवाहक कमान्डेंट ने की। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से जिलेबिया मोड़, गांव लोधाबाड़ी होते हुए नावडूबा व समापन वाहिनी मुख्यालय में किया गया। साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय जनता को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जागरूक किया गया और मिलजुल कर रहने और देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता को बनाये रखने का आह्वान किया गया। रैली में भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे लगाते हुये जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट एस.ए.सिकन्दर, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) सुमित कुमार चौरसिया , सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, अधीनस्त अधिकारीगण, अभिलाषा कोचिंग सेंटर के संचालक मनोज यादव सहित बल के अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *