सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
बिहार के समस्तीपुर जिले में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो के आदेश पर सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर को बीएसएनएल के जगह पर निजी कंपनी का सिम उपलब्ध कराया गया हैं। इसके बाद अब जिला प्रशासन के मोबाइल नंबर पर कॉल लगाने में कोई समस्या नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या काफी लंबे समय से थी। हालांकि जिला प्रशासन एवं सभी सरकारी अधिकारियों को बीएसएनएल के नंबर सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती थी। जिसमें आए दिन नेटवर्क खराब नेटवर्क एवं कॉल डिस्कनेक्टिंग की समस्या होती रहती थी।
जिसे देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निजी कंपनी का सिम कार्ड उपलब्ध करवा दिया गया है। जिले के रोसरा, विभूतिपुर सहित दूर देहात के कई थानों क्षेत्र में बीएसएनएल के खराब नेटवर्क के कारण लोगों को पुलिस थाना से संपर्क करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बताया जाता है कि पूर्व से समस्तीपुर जिला के सभी थाना, ओपी एवं पुलिस कार्यालय में बीएसएनल का सिम पूर्व से है।
लेकिन वर्तमान में सदूर देहाती एवं ग्रामीण इलाकों के साथ कई क्षेत्र की परिधि में भी भारत संचार निगम लिमिटेड के नेटवर्क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। इस कारण समय-समय पर काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। इसीलिए जिले के सभी थानों को उच्च श्रेणी के नेटवर्क वाली निजी दूरभाष कंपनी का सिम उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने इस सिम का उपयोग सरकारी नंबर के रूप में ही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी सिम का दुरुपयोग किए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
यहाँ देखें सभी थाने का मोबाइल नंबर की पूरी लिस्ट :
- नगर थाना : 6287742525
- पटोरी थाना : 6287742526
- रोसड़ा अंचल : 6287742551
- पटोरी अंचल : 6287742553
- परिचारी प्रवर : 6287742554
- रोसड़ा थाना : 6287742527
- पूसा थाना : 6287742528
- बंगरा थाना : 6287742529
- विद्यापतिनगर थाना : 6287742530
- मुफ्फसिल थाना : 6287742544
- सरायरंजन थाना : 6287742545
- महिला थाना : 6287742546
- मोहनपुर ओपी : 6287742547
- वैनी ओपी : 6287742548
- वारिसनगर थाना : 6287742549
- मुफस्सिल अंचल : 6287742550
- सिंघिया थाना : 6287742531
- हथौड़ी थाना : 6287742532
- मुसरीघरारी थाना : 6287742533
- घटहो ओपी : 6287742534
- खानपुर थाना : 6287742535
- दलसिंहसराय थाना : 6287742536
- मथुरापुर ओपी : 6287742537
- शिवाजीनगर ओपी : 6287742538 / 6287742545
- मोहिउद्दीनगर थाना : 6287742539
- बिथान थाना : 6287742540
- उजियारपुर थाना : 6287742541
- अंगारघाट थाना : 6287742542
- हसनपुर थाना : 6287742543
Leave a Reply