सारस न्यूज, किशनगंज।
19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा बटालियन मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा आम जनमानस तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत थीम के ऊपर जागरूकता फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ ग्रहण समारोह किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय के कार्यवाहक कमान्डेंट जीत लाल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। जिसमें सभी एसएसबी जवानों ने भ्रष्टाचार मिटाने और अखंडता, पारदर्शिता और सुशासन के उच्चतम मानकों को बनाये रखने की शपथ ग्रहण की। इसी क्रम में सभी समवायों और वाह्य सीमा चौकियों में भी ई-शपथ के जरिये सभी जवानों ने शपथ ग्रहण किया।
बताते चलें कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा आम जनमानस तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत थीम के ऊपर जागरूकता फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) डॉ. सुमित कुमार चौरसिया सहित अधीनस्थ अधिकारीगण एवं एसएसबी जवानों ने भाग लिया।