सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस समय राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में पुरवा हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण राज्य में धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। वहीं शनिवार के दिन राज्य के ज्यादा हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं शाम होते ही राज्य के तापमान में गिरावट होती है और अगली सुबह तक ठंड बनी रहती है। हालांकि दिन में राज्य का मौसम सामान्य बना हुआ है। फिलहाल राज्य के औसत तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।