सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र के हाईवे 31 पर समेली शिव मंदिर चौक के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गयी। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी जख्मी मजदूरों को इलाज के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) समेली में भर्ती कराया गया। जहां चारों मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है की सभी मजदूर कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड से सड़क निर्माण कार्य कर वापस भागलपुर जिला के रंगरा ओपी अंतर्गत सधवा गांव लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। मृतक की पहचान मनोज यादव 62 वर्ष साकिन सधवा के रूप में की गयी है। जबकि घायलों में विजय पासवान, प्रकाश सिंह, मोजलीम आलम और मो० बौकू सभी सधवा का रहने वाला बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। वही कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार भेज दिया।