• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के जहानाबाद में अजब कांड, पुलिस की आंख में दुकानदार ने झोंका मिर्ची का पाउडर।

सारस न्यूज टीम, बिहार, जहानाबाद।

बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल मोड़ के समीप थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ एक मुर्गी फार्म संचालक से पूछताछ करने के लिए गए थे। इस दौरान संचालक वहां नहीं मिला तो उसके बारे में जानकारी लेने के लिए थानाध्यक्ष पुलिस कर्मिय ने पास में ठेले पर गोलगप्पा बेच रहे दुकानदार अनिल कुमार से जाकर पूछताछ की। इस दौरान दुकानदार ने बेहद बदतमीजी से जवाब दिया। जब थानेदार ने उसे डांटा तो दुकानदार ने आंख में मिर्ची का पाउडर झोंक दिया।

पुलिस की आंख में दुकानदार ने मिर्ची का पाउडर झोंका

इधर इस घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दुकानदार को हिरासत में ले लिया हैं और थाने में लाकर पूछताछ हो रहा हैं। इसी बीच दुकानदार को हिरासत में लेने की सूचना पर आक्रोशित आसपास के अन्य दुकानदारों और ग्रामीणों ने पंडौल मोड़ पर पहुंचकर आगजनी की और शकूराबाद-कुर्था मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की हैं। जाम और आगजनी की सूचना पर फिर से पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही जाम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने आग बुझाकर यातायात को चालू करवाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *