• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत की मानुषी छिल्लर ने आज के दिन मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 में हुआ था एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया हैं।इससे पहले 25 जून 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया सम्मान से भी नवाजा गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों की 30 प्रतियोगियों के बीच हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया गया।

फेमिना मिस इंडिया 2017 के फाइनल में मानुषी से अंतिम सवाल पूछा गया कि ३० प्रतिभागियों के साथ एक महीने का वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ फेमिना मिस इंडिया 2017 के ताज पर उनका अधिकार हो गया। फेमिना मिस इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर 2017 में चीन के सायना सिटी एरेना में सम्पन्न हुई मिस वर्ल्ड 2017 की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *