• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा चाय बागान के नाले से तेंदुए के तीन शावक बरामद, शावकों को माँ से मिलाने की कोशिश में लगे हैं वन विभाग कर्मी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

चाय बागान के नाले से तेंदुए के तीन शावकों को बरामद किया गया है। यह घटना बागडोगरा के गंगाराम चाय बागान के मुनि डिवीजन की है। बताया गया है कि चाय की पत्तियां तोड़ते समय श्रमिकों ने चाय बगान के नाले में तेंदुए के तीन शावकों को देखा।

जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही बागडोगरा वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को वहां से हटाया। तीनों शावकों को निगरानी में रखा गया है। वनकर्मी शावकों को उनकी मां के पास लौटाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में बागडोगरा वनविभाग के रेंजर समीरन राज ने कहा कि बागान के नाली में तेंदुए के तीन शावक हैं। हम तेंदुए के शावकों को उनकी मां को लौटाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *