• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सुनील कुमार गुरु बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए देश प्रदेश में यात्रा कर लोगों का जुटा रहे हैं समर्थन।

सारस न्यूज टीम, गया, बिहार।

बिहार के गया जिला में एक युवक के हाथ में तिरंगा सिर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाली टोपी पहन कर पूरे बिहार के यात्रा पर निकले यह व्यक्ति सुनील गुरु हैं। जो गया जिले के वजीरगंज का रहने वालें हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 2 करोड़ बिहारियों का हस्ताक्षर करवा कर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करेंगे।

बिहार के 17 जिलों की यात्रा करने के बाद पहुंचे गया।

सुनील कुमार गुरु बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश में यात्रा कर लोगों का समर्थन जुटा रहे हैं। सुनील मोतिहारी, बक्सर, कैमूर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा समेत 17 जिलों की यात्रा करने के बाद गया पहुंचे हैं। एकला चलो के मार्ग पर सुनील ने इस यात्रा की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *