सिलीगुड़ी 18 नंबर वार्ड के खुदीराम कॉलोनी में शनिवार की रात भीषण आगलगी की घटना में करीब 50 घर जल कर राख हो गए। खुदीराम कॉलोनी में लगी आग से आसमान पूरा धुएं से पट गया। घर से ऊंची ऊंची लपटें उठ रहीं थी। इस आग का रूप इतना भयावह था कि देखते ही देखते 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों को जलता देख फुट-फुट कर रोने लगे लोग।
एक घर से शुरू हुई आग में गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग तेजी से दौड़ते हुए दूसरे घरों तक पहुँच गई। जिसके बाद एक के बाद एक घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होता गया। स्थानीय लोगों ने पहले अपने घर से पानी लेकर आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं, सूचना मिलने के बाद दमकल की करीब 08 इंजन मौके पर पहुंची। करीब 04 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply