• Fri. Jan 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु टेढ़ागाछ थाने में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत, महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के मामले किये जायेंगे दर्ज।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिलाओं की शिकायत सुनने तथा उनकी काउंसिलिंग हेतू टेढ़ागाछ थाने में रविवार को महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई । महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य थानों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करना है ताकि, महिला पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने में सहायक हो सके। महिला हेल्प डेस्क में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामले दर्ज किए जाते हैं। यहाँ पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायत को बेहद ही सहजता पूर्वक बिना किसी झिझक/संकोच के दर्ज कराया जा सकेगा। इस दौरान थाने में कई महिलाएं अपनी शिकायत सुगम तरीके से महिला हेल्प डेस्क पर लेकर पहुँची। वहीं पुलिस के द्वारा महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों को सुना गया। शिकायत सुनने के अलावा महिला पुलिस के द्वारा महिलाओं को महिला थाना, महिला आयोग और महिला हेल्पलाइन जैसे सेंटरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि महिला और चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत यह कार्य किया गया है। इस मौके पर थाने के कई पुलिस व सभी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *