जिन लोगों को उत्तर बंगाल में विकास नहीं दिख रहा,उन लोगों के आंख में रात में सोने के समय दो ड्रॉप करके हार्पिक देना होगा। उक्त बातें सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस के विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचे उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कही। बताते चलें कि बंग भंग के विरूद्ध तृणमूल कांग्रेस ने चार जिला को मिलाकर आज सिलीगुड़ी में एक विशाल रैली का आयोजन किया है। इस रैली के माध्यम से बंग भंग और भाजपा का विरोध किया जाएगा।
आज सोमवार को मल्लागुड़ी स्थित एक होटल में एक पत्रकार सम्मेलन की गई। इस दौरान उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर कुछ लोगों को उत्तर बंगाल का विकास नहीं दिख रहा है। पहले तो उन लोगों को लगा कि ऐसे लोगों के आंख का ऑपरेशन करना होगा। लेकिन अब लग रहा है कि जिन को ममता बनर्जी का विकास व काम नहीं दिख रहा है। ऐसे लोगों के आंख में सोने के समय दो बुंद हॉर्पिक देना होगा। जिसके बाद उन लोगों को भी विकास नजर आएगा। मंत्री उदयन गुहा ने यह भी बताया कि जैसे ही चुनाव नजदीक आता है, भाजपा कुछ लोगों को अपने हाथ में लेकर अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की मांग करने लगती है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस बंग भंग के विरूद्ध है और बंगाल का विभाजन नही होगा। आज की विशाल रैली भाजपा के बंग भग की संयंत्र राजनीति के विरोध में है।साथ ही उदयन गुहा ने भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक और जॉन बार्ला पर निशाना साधा।
सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply