• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आदर्श मध्य विद्यालय छत्तरगाछ के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने को लेकर लोगों को किया जागरूक।

सारस न्यूज, गलगलिया।

पोठिया प्रखण्ड के छत्तरगाछ पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय छत्तरगाछ के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने को लेकर प्रभात फेरी निकाला। यह कार्यक्रम स्थानीय मुखिया अबुल कासिम के अगुवाई में हुई। जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधान शिक्षक विनोद मंडल, सहायक शिक्षक विजय पंडित, मो. सन्नाउल्लहा, वार्ड सदस्य संजीव लाल सहित स्कूली बच्चों शामिल रहे।

यह प्रभात फेरी विद्यालय से चलकर छत्तरगाछ बैंक चौक व बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण बचाने व हरित क्रांति को बढ़ावा देना बताया गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया अबुल कासिम ने स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों से कहा कि वैश्विक स्तर पर आज हमारी धरती पर कई ऐसे पदार्थों की मौजूदगी हो गई है, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसमे ख़ासकर प्लास्टिक है। जिसे एक बार उपयोग में लाने के बाद फेंक दिया जाता है। इसीलिए ये बहुत ही सस्ते भी होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्लास्टिक उपयोग में जितना आसान एवं सस्ता होता है, उससे ज्यादा यह हमारे पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए ना ही हमे प्लास्टिक का उपयोग करना है और ना ही लोगों को करने देना है। उन्होंने सभी पंचायत वासियों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक यूज करने से परहेज करने की अपील किया। और पंचायत को प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने हेतु अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *