• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के सारण में तेज़ रफ़्तार कार ने डेढ़ दर्जन लोगों को कुचला।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के सारण में बड़ा सड़क दुर्घटना हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने डेढ़ दर्जन लोगों को कुचल दिया हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सारण में तेरहवीं का भोज खा रहे 18 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई। तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और एंबुलेंस बुलाई गई।पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी लागा रही है।घटना के चश्मदीदों ने बताया कि पहले तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक दुकान को टक्कर मारी। उसके बाद भोज खा रहे लोगों पर चढ़ गई। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *