Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान नही खरीदने पर खोरीबाड़ी के बतासी धान क्रय केंद्र में किसानों ने किया हंगामा।

सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

बुधवार को खोरीबाड़ी के बतासी धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात में धान के स्लॉट बुक हो जा रहे है। दलाल द्वारा बाहर से लाए गए धान को बेचा जा रहा है, लेकिन आम किसानों के धान नहीं बेचे जा रहे है। इसलिए किसान खुले बाजार में कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। आज इसे लेकर सरकारी धान क्रय केंद्र पर तनाव का माहौल देखा गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस व खोरीबाड़ी कृषि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। कृषि अधिकारी ने किसानों व खाद्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। भाजपा की सदस्य और पंचायत समिति सदस्य मनीषा सरकार ने कहा कि किसानों से धान नहीं लिया जा रहा है और सत्ताधारी पार्टी के दलाल धान बेच रहे हैं। वे किसान नहीं हैं। वहीं, खोरीबाड़ी ब्लॉक के कृषि अधिकारी ठाकुरदास कार्जी ने कहा कि सिस्टम के अनुसार धान लिया जा रहा है। 50 लोगों का धान इसी तरह लिया जा रहा है। ज्ञात हो कि सरकारी धान क्रय केंद्र पर एक किसान एक दिन में 15 क्विंटल धान बेच सकता है। सरकार 2060 रूपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *