बांस की झाड़ियों से एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर संलग्न जयंतिका चाय बागान के केउटालाइन इलाके की है। मृतक का नाम शिशिर कुजूर (22 वर्ष) है। वह लिंबुलाइन का निवासी था।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को स्थानीय लोगों ने चाय बागान के केउटालाइन में उक्त युवक का बांस के पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी विधाननगर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। इस व्यक्ति का हत्या हुआ है, या युवक ने खुदकुशी की है इसका पता नही चल पाया है। विधाननगर पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply