खोरीबाड़ी भैंसों की तस्करी के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। खोरीबाड़ी के बांग्ला बिहार सीमा के बांछाभीटा इलाके में भूसी की बोरियों से भरी एक लॉरी के पीछे 32 भैंसों की तस्करी की जा रही थी। इस संबंध में पुलिस कांस्टेबल व 5 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर एसएसबी की 41वीं बटालियन के रामधन जोत व भातगांव कैंप के जवानों ने एक लॉरी को जब्त किया। उक्त लॉरी में भूसी की आड़ में भैंसों की तस्करी की जा रही थी। लेकिन इससे पहले एसएसबी के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। घटना में छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरफ्तार लोगों को खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार से असम में भैंसों की तस्करी की योजना थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पुलिस कांस्टेबल भी है। आरोपी का नाम फानी राय है। वह अलीपुरद्वार का रहने वाला है और नक्सलबाड़ी पुलिस में कार्यरत था। बाकी 4 बिहार के रहने वाले हैं और एक असम का रहने वाला बताया गया है। गुरुवार आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। वहीं, पुलिस कांस्टेबल के तस्करी में शामिल होने से इस खबर से सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply