• Sun. Sep 28th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कटिहार में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार के कटिहार में एक विवाहिता को दहेज की भेंट चढ़ा दी गयी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह मामला, कटिहार में एक विवाहिता के हत्या की है। यहां पर दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती की हत्या कर दी। मृतका का नाम सीमा बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीते तीन साल से विवाहिता सीमा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सीमा को पीट पीटकर फांसी के फंदे से लटका दिया। वहीं, घटना के बाद से पति बबलू साह समेत सास और ससुर मौके से फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *