आमबाड़ी-गाजलडोबा मार्ग पर शिमुलगुड़ी के संलग्न सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना शुक्रवार दोपहर को घटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक चारपहिया वाहन गाजलडोबा की ओर जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक चारपहिया वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टक्कर के बाद चारपहिया वाहन सड़क किनारे पलट गयी।
मृतक का पहचान नहीं हो पाया है। इधर घटना की खबर पर कैनाल मोर ट्रैफिक गार्ड और मिलनपल्ली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply