पश्चिम बंगाल से उत्तर बिहार के 12 जिलों में शराब की खेप भेजने वाला तस्कर विद्युत विश्वास को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करनदिघी का निवासी है। वह पूर्व में गिरफ्तार हुए शराब माफिया मुर्शीद आलम गिरोह का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। मुर्शीद आलम अभी जेल में बंद है।
गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछ-ताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी आमिर जावेद द्वारा गठित की गयी स्पेशल पुलिस की टीम ने रविवार को विद्युत विश्वास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर मुर्शीद आलम शराब तस्कर गिरोह का सदस्य था। उसके खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 209/20 दर्ज है। विद्युत विश्वास पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था।
पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में जाकर छापेमारी भी की थी। लेकिन इसके बावजूद भी वह पुलिस के गिरफ्त से बाहर था। मुर्शीद की गिरफ्तारी के बाद विद्युत विश्वास शराब तस्करी का काम संभाला था। मुर्शीद की तरह विद्युत विश्वास भी बिहार में नकली शराब की आपूर्ति किया करता था। एसपी आमिर जावेद ने बताया कि विशेष टीम ने शराब तस्कर विद्युत विश्वास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस मामले में जितने भी फरार हैं, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply