• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे राज कपूर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर1924 को पाकिस्तान के पेशावर में ढक्की मुनव्वर शाह में एक हिन्दू पंजाबी परिवार में हुआ था। राजकपूर के जन्म के समय पेशावर भारत का ही अंग था के पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और माता का नाम रामसरणी देवी था। राजकपूर के पिताजी पृथ्वीराज कपूर भी एक महान अभिनेता थे जिन्हें हिंदी सिनेमा का पितामह माना जाता है पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर और दादाजी केशवमल कपूर थे। पृथ्वीराज कपूर से कपूर खानदान की शुरवात होती है जो वर्तमान में हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ा फ़िल्मी खानदान है।

राज कपूर हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े ‘शोमैन’ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *