• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एसएमडी कॉलेज में महिला प्रोफेसर को चाकू मारकर किया जख्मी, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

सारस न्यूज, गोपालगंज।

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एसएमडी कॉलेज में महिला प्रोफेसर रेखा कुमारी ने अपने ऊपर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। जख्मी का इलाज कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं लिखित शिकायत मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

कुचायकोट थाना क्षेत्र के सुकलौली गांव की रहनेवाली महिला प्रोफेसर रेखा कुमारी का आरोप है कि वह रोजाना अकेले ही कॉलेज आती हैं। इसी तरह वह शुक्रवार को भी कॉलेज में अपने कार्यों में व्यस्त थीं। अचानक इस बीच कॉलेज का ही कर्मी व विशंभरपुर थाने की गालिमपुर गांव निवासी श्रीराम सिंह आया और उनसे बदसलूकी करने लगा। जब उसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया और जख्मी करके भाग गया। महिला का आरोप है कि वो कॉलेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर भागा है।

इधर कॉलेज में घटना के बाद अफरातफरी का माहौल दिखा। इस घटना से अन्य कर्मी भी दंग रह गये। सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *