• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर टोटो की आवाजाही पर रोक, धरने पर बैठे टोटो चालक

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

भारत-नेपाल सीमा पर बिना किसी निर्देश के टोटो की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है। इस लिए जल्द से जल्द टोटो की आवाजाही की मांग पर टोटो चालक धरने पर बैठे है।

आज खोरीबाड़ी के पानीटंकी में पानीटंकी ई-रिक्शा यूनियन के टोटो चालक दल धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने आरोप लगाया और कहा कि एसएसबी द्वारा बेवजह टोटो को रोक दिया जा रहा है। टोटो चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर टोटो की आवाजाही जल्द से सामान्य नहीं की गई तो वे बृहद आंदोलन करेंगे। वहीं, एसएसबी सूत्रों के अनुसार टोटो में वैध नंबर और दस्तावेज नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *