• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ अनियंत्रित होकर पलटी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

घटना रविवार सुबह आमबाड़ी चौकी अंतर्गत साहुदंगी नवापाड़ा कैनल पुल पर की है। जानकारी अनुसार ट्रक जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी तभी फूलबाड़ी की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक का चालक व सहायक चालक इस घटना में बाल-बाल बचे और इस घटना में पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *