• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में सांड के हमले में नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के 7 नंबर वार्ड स्थित खालपाड़ा चौकी के सामने सांड के हमले में एक व्यक्ति की जान जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। तभी उक्त व्यक्ति साइकिल चला रहा था। तभी एक सांड ने व्यक्ति को धक्का मार दिया जिसके चलते वह नाले में गिर गया। उसके बाद सांड भी नाले में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में व्यक्ति को उठा कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और नाले में गिरे सांड को बरामद किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *