• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के दौरान एक बांग्लादेशी युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी में पासपोर्ट बनवाने के दौरान एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि 24 दिसंबर को खोरीबाड़ी पुलिस गुप्तचर विभाग ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान संदेह होने पर एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया और निर्मल महंत नामक एक अन्य व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने बांग्लादेशी युवक की विभिन्न दस्तावेज बनाने में मदद की थी। सोमवार आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी बांग्लादेशी युवक चंदन कुमार महंत से भी पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *