दो दिवसीय प्रवास दौरे पर किशनगंज पहुंचे भारत सरकार के कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। वहीं दौरे के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के पिपरीथान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह के आवास पर ठाकुरगंज नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया व सभी को जीत की बधाई दी।
वहीं ठाकुरगंज दिगंबर जैन समाज के सदस्यों ने झारखंड सरकार के द्वारा पवित्र सम्मेद शिखर को पर्यटक क्षेत्र घोषित करने के विरोध में मंत्री को मांग पत्र सौंपा। वहीं मंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ऐतिहासिक भातढाला पोखर पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।
बेसरवाटी पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कृषि राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से बताया की किशनगंज जिले के 95% लोगों का जीवन यापन कृषि पर आधारित है। यहां की प्रमुख फसल चाय, अनानस, केला, मक्का, धान सहित तरह-तरह की सब्जियां हैं। जिसे उपजाने में आज के समय में उर्वरक अति आवश्यक हो गया है। जिले में ससमय उर्वरक नहीं मिलता है। पैक्सों को बिना किसी अवरोध के उर्वरक का लाइसेंस मिले ताकि किसानों को उर्वरक मिलता रहे सभी पैक्सों को अविलंब उर्वरक का लाइसेंस दिए जाने की मांग की।
वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लगता ही नहीं कि बिहार में शराबबंदी है। शराब माफिया बिहार सरकार को चला रहे हैं, बिहार के हर गांव, मोहल्ले, गली में शराब बिक रही है। बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह फेल बताया। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में बिहार की जनता नीतीश कुमार को करारा जवाब देगी और भाजपा भारी मतों से जीतकर बिहार में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, लोकसभा संजोजक गोपाल मोहन सिंह, जिला महामंत्री तरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, पंकज साहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी दीपक श्रीवास्तव, प्रमुख धनिलाल गणेश, भाजपा नेता राजेश करनानी, गौरव गुप्ता, धनंजय सिंह, दर्पलाल सिंह, कुमार विशाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल महाराज, नरेश साह, मनमोहन साह, दिलीप दास, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, संजय उपाध्याय, सुनील तिवारी, अतुल सिंह, भरत महतो, जनश्रुति कुमार, अनिल साह, सन्नी झा, विवेक साह, प्रदीप जैन, मुखिया अनुपमा देवी, अंजली मंडल, बैजनाथ पासवान, राजेन्द्र साह, राहुल पासवान, अमृत मंडल, अजय राय, अरविंद मंडल सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित हुए।
सारस न्यूज, शशि कोशी रोक्का, किशनगंज।

Leave a Reply