• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरु युवा केंद्र किशनगंज के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का खगड़ा स्टेडियम में किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

नेहरु युवा केंद्र किशनगंज के द्वारा आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ खेलों का आयोजन किशनगंज के खगड़ा स्टेडियम में किया गया। इन खेलों का उद्घाटन साई सेंटर के प्रभारी तथा जिला खेल पदाधिकारी किशनगंज के कर कमलों द्वारा किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में पांचों प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खेल के विजेता टीम ने भाग लेकर खेल को सफल बनाया। इन पांचों प्रखंडों में से किशनगंज, दिघलबैंक, पोठिया, कोचाधामन, बहादुरगंज के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा को दर्शाया।

इस उद्घाटन समारोह में तथा पुरुस्कार वितरण समारोह में तथा धन्यवाद ज्ञापन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शाहजहां अंसारी के द्वारा किया गया। इसमें जिले के सभी खिलाड़ियों को खेल की जीवन में विशेषता के बारे में जानकारी दी गई तथा हर व्यक्ति के लिए अपने जीवन में खेल एक विशेष स्थान रखता है जिससे शारीरिक विकास हो सके। जबतक शारीरिक विकास नहीं होगा उसका मानसिक विकास नहीं हो पाएगा। इसलिए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कुशल खेल की आवश्यकता है। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार सिंह, कुशेश, विकास, धीरज, सोनू सिन्हा, अभिषेक, पूजा, नित्या, ऐनुल तथा अन्य युवाओं ने भी सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *