• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप, पूर्व ह़ॉकी खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज़।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात कर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अब मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नए साल की पूर्व ससंध्या पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को लेडी कोच ने चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर जाकर एसएसपी से मुलाकात की थी और अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आला अधिकारियों ने यह मामला थाना 26 में जांच के लिए भेजा था। अब केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *