बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय दक्ष मेघा स्पोर्ट्स उत्सव 2023 का आयोजन रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज स्टेडियम में आयोजित किया गया। बताते चलें कि दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम, 2022-23 का सफल आयोजन जिला पदाधिकारी के आदेश पर किया जा रहा है। इसमें कुल 16 तरह के खेल प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इस संदर्भ मे बीईओ रेनू कुमारी ने बताया कि 16 खेल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसके बाद चयनित छात्रों को जिला स्तर, प्रमंडल स्तर, एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
ये सभी खेल विधा भारतीय ओलम्पिक समिति, खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त भारतीय खेल संघों के द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है। इसमें 16 खेल विधाओं में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, कुश्ती, क्रिकेट, भारोतोलन, ताईक्वाण्डो, वुशू, जुडो, कराटे, तलवारबाजी, तीरंदाजी, लॉन टेनिस, टेबुल टेनिस, तैराकी, शतरंज, बॉल बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल, रग्बी, शूटिंग एवं योगा को शामिल किया गया है। इसमें सात अनिवार्य खेल विधा है, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन एवं कुश्ती का आयोजन बहादुरगंज प्रखंड में किया गया। जिसमें अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। बताते चलें कि इस दौरान बीआरपी रंजीत कुमार, लेखापाल भरत प्रधान, शारीरिक शिक्षिका तृप्ति चटर्जी, शिउली घोष, शिक्षक आनंद कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, उमर अली आदि दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। वहीं मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेनू कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बालक बालिकाओं में खेल भावना का माहौल बनेगा और छात्रों में फिजिकल फिटनेस हमेशा बना रहेगा।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply