एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने शनिवार को अपने कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित कर थानाध्यक्षों को दिये कई दिशा निर्देश। एसडीओपी ने उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अब ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में चोरी की आशंका बनी रहती है।चोरी की घटना न हो इसे लेकर सतर्कता अपेक्षित है।ऐसे में थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरतेंगे। रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एसडीपीओ ने कहा कि शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है, इसे थानाध्यक्ष प्राथमिकता के रूप में लेंगे। जमीन सम्बंधित विवाद के मामले सामने आते रहते है। ये मामले जनता दरबार मे भी सुलझाए जा सकते हैं। एसडीपीओ ने कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे।
एसडीपीओ ने कहा कि थाना आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि बच्चों व महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जाना है। प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाए। शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है। क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई। वही बैंक व भीड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ाये जाने का निर्देश दिया गया। समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया।
क्राइम मीटिंग में सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुनील कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, क़ुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष एनके निराला, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार, पठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे।
सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply