• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 9 जनवरी 2023, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष- पारिवारिक कार्यों में रुचि रखेंगे। स्वजनों को समय देंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। सुविधाओं पर जोर रखेंगे। निजता को बढ़ावा देंगे। मित्रों का साथ विश्वास बढ़ेगा।पारिवारिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे। प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी। व्यक्तिगत विषयों रुचि रहेगी। करीबियों की सुनेंगे। रिश्तों में उूर्जा रहेगी। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सहजता से आगे बढ़ते रहें। आय बढ़त पर रहेगी। बहस से बचें। शिक्षा संस्कार बेहतर बनाए रखेंगे। शासकीय कार्योंपर फोकस रहेगा।

वृष- नवकार्यों में गति आएगी। शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे। संपर्क का दायरा बड़ा रहेगा। मेलजोल में सहजता बनाए रहेंगे। जनकल्याण के कार्योंपर ध्यान देंगे। सामाजिक जिम्मेदारियों में आगे रहेंगे। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। सहोदरों से करीबी बढ़ेगी। रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा। समझ और साहस से काम लें। संवाद पर जोर रहेगा। विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे। धैर्य धर्म अपनाएंगे। व्यस्तता रहेगी। बड़ों की सुनेंगे। तेजी रखेंगे। कार्योंको लंबित रखने से बचें। आलस्य त्यागें।

मिथुन- घर में उत्सव आनंद बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले गति लेंगे। इच्छित सफलता पाएंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रक्त संबंध बल पाएंगे। सकियता और साहस बनाए रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। मेहमानों का आगमन बना रहेगा। भव्यता पर जोर रखेंगे। परंपरागत कार्योंको आगे बढ़ाएंगे. आयोजन से जुड़ सकते हैं। यात्रा की संभावना है। पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे। संपर्क संवाद संवरेगा।प्रस्ताव व सूचनाओं की प्राप्ति होगी।

कर्क- रचनात्मक कार्यों को गति देंगे। योजनाएं आगे बढ़ेंगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी। साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे। विभिन्न कार्योंको आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे। शुभता का संचार रहेगा। लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे। सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा। वाणी व्यवहार को बल मिलेग। नवाचार बढ़ाएंगे। सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। साहस एवं आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। सभ्यता संस्कार बल पाएंगे। संबंध संवरेंगे।

सिंह- महत्वपूर्ण कार्या में जल्दबाजी न दिखाएं। व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है।आवश्यक निवेश पर ध्यान देंगे। दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। कामकाजी अवसर बने रहेंगे। औद्योगिक योजनाओं को गति मिलेगी। दिखावे में न आएं। लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखेंगे। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। बड़ी सोच से काम लेंगे। रुटीन रखें। अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रखेंगे।न्यायिक गतिविधियों में सहज रहें। नियम बनाए रखें।

कन्या- महत्वपूर्ण कार्यों की गति तेज बनाए रखेंगे। कारोबारी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। रिश्तों में नई उूर्जा का संचार होगा। करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे।आवश्यक निर्णय लेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। बहुमुखी प्रदर्शन बना रहेगा। अच्छे लाभ की संभावना रहेगी।विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। आय के एक से अधिक स्त्रोत रहेंगे। कामकाजी सहजता रहेगी। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे। नवीन विषयों में गति आएगी। सहजता से कार्य पूरे करेंगे।

तुला- प्रबंधन प्रशासन के प्रयास सहजता से आगे बढ़ाएंगे। नवीन शुरूआत कर सकते हैं। अवसरों को भुनाएंगे। आर्थिक लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे।इच्छित उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे। प्रतिभा संवार पाएगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा। करियर कारोबार के मामले सधेंगे। पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे। साझा संबंधों में सुधार होगा।भावनाओं पर अंकुश रखेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा।स्पष्टता से काम लेंगे। धैर्य धर्म बनाए रखेंगे। बड़ों की सुनेंगे।

वृश्चिक- भाग्यबल से सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी।चहुंओर उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे। आस्था विश्वास बढ़ेंगे। योजनागत विषयों पर जोर देंगे। लोगों से तालमेल बढ़ेगा। मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे। वरिष्ठों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे। यात्रा की संभावना बढ़ेगी। सक्रिय रहें। लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे। इच्छित कार्य बनेंगे। व्यक्तिगत मामले गति लेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा।सहयोग का भाव रखेंगे। अध्यात्म में रुचि बढे़गी।

धनु- अपनों की मदद से उचित दिशा में बढ़ते रहेंगे। आवश्यक कार्योंमें धैर्य बनाए रखेंगे। तैयारी से आगे बढ़ें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रहेगा। वाद विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें। सजगता से कार्य साधें। नीति धर्म का पालन करें। निजी विषय पक्ष में रहेंगे। परंपराओं को निभाएंगे। खानपान और सेंहत देखें। संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें। अतिउत्साह व भावुकता में न आएं। चर्चा में विनम्र रहें। व्यवस्था पर भरोसा रखें। कार्योंमें निरंतरता दिखाएंगे। परिस्थितियां असहज रह सकती हैं।

मकर- बड़े प्रयासों को गति देने वाला समय है। नेतृत्व बेहतर बना रहेगा। प्रबंधन प्रशासन सहयोगी होगा। पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। सक्रियता और साहस बनाए रखेंगे। साझीदारों के मध्य समन्वय बना रहेगा। कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे। भूमि भवन के मामले गति लेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। सक्रियता बनी रहेगी। बड़प्पन से काम लेंगे। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सामूहिक कार्योंमें रुचि बढ़ाएंगे। औद्योगिक मामलों में गति आएगी।

कुंभ- समय प्रबंधन पर बल बनाए रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। संतुलित ढंग से बात रखें। स्वयं पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। व्यवस्थाओं को महत्व देंगे। जोखिम लेने से बचें। लेनदेन में सतर्क रहें। ठगे जाने की आशंका है। भ्रमपूर्ण बातों में न आएं। शांत रहें।

मीन- महत्वपूर्ण प्रयासों में आगे रहेंगे। परस्पर विश्वास बढ़ेगा। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे। सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे। वचन निभाएंगे। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखेंगे। मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे। निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी। निरंतरता रखेंगे। लक्ष्यों पर फोकस रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। आवश्यक कार्योंमें शीघ्रता दिखाएं। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। लाभ प्रभाव संवरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *