
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी मौसम में ठंड अपना पूरा असर दिखा रही है। सुबह-सवेरे से ही आसमान में कोहरा छाया रहता है और शीतलहर चलती रहती है। वहीं कोहरा छाया रहने से धूप नहीं दिखाई दे रही है। इससे ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। दिन और रात में ठंड बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। वहीं तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है।

बढ़ते ठंड ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी क्रम में लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी युनाइटेड ग्रेटर द्वारा लेलिन कॉलोनी अंतर्गत प्रयास वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी में रहने वाले विकलांगों, असहाय लोगों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के बीच कंबल, मच्छरदानी, रजाई, शर्ट, स्वेटर, ब्रेड का वितरण किया गया। फल बांटे जाते हैं। क्लब के अध्यक्ष सिरसेंदु पाल, उपाध्यक्ष सुमित सरकार, क्लब के सचिव लायन प्रमोद कुमार सिन्हा सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे। इस संबंध में क्लब के उपाध्यक्ष सुमित सरकार ने बताया कि जरूरतमंदों में 30 कंबल, 10 मच्छरदानी, 50 स्वेटर व कपड़ा सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि ठंड लगातार बेकाबू हो रही है। स्थिति यह है कि मौसम में कोहरे की धुंध छाई हुई है और धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इसलिए जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान जरूरमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी युनाइटेड ग्रेटर ने गर्म कपड़े प्रदान किया तो वहीं ठंड के इस मौसम में कंबल से गर्म राहत पाने वाले लोगों ने इस मदद के लिए खुशी व्यक्त किया।