• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रानी सती मंदिर ठाकुरगंज में दो दिवसीय भदवा महोत्सव संपन्न

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर स्थित रानी सती मंदिर में आयोजित दो दिवसीय भदवा महोत्सव मंगलवार को मंगलपाठ के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व सोमवार की देर संध्या तक सती दादी को भव्य रूप से सजाकर अलौकिक श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की गई। मुख्य रूप से महिलाएं इस पूजन में शामिल थी। पूजा के उपरांत देर रात तक इस्लामपुर से आये कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी। दादी के एक से बढ़कर एक कीर्तनों की धुन में मस्त होकर झूमते रहे। कीर्तन देर रात तक चला। क्या पुरुष व क्या महिलाएं सबो ने दादी माता की आराधना की। मंगलपाठ में दादी जी के जन्म से विवाह एवं सती होने तक कि गाथा का बखान हुआ। सामूहिक मंगलपाठ और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम को अनुष्ठान पूरा हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर की भव्य सजावट और दादी जी का फूलों से किए गए श्रृंगार को देखने आम लोगों की भी भीड़ लगी रही। जाट जरुला व महिलाओं द्वारा मंगलपाठ के साथ ही दो दिवसीय महोत्सव सम्पन्न हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। आकर्षक दूधिया लाइटों से मन्दिर परिसर जगमगा रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, आनंद सिंघल, अमित अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, मंजीत अग्रवाल आदि शामिल थे। मन्दिर कमिटी के लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यह पर्व अग्रवाल समाज द्वारा मनाया जाता है। भादो मास के अमावस्या के दिन यह महोत्सव आरम्भ होता है। सती दादी की आराधना अमावस्या के दिन की जाती है। पूरे जिले में दादी मन्दिर मात्र एक ठाकुरगंज में ही है। उन्होंने बताया कि सती दादी की पूजा अग्रवाल समाज द्वारा देवी के रूप में की जाती है। राजस्थान के झुंझनू में यह वार्षिक पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।सती दादी के दर्शन को इस दिन देश के कोने कोने से अग्रवाल समाज इकट्ठा होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *