• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने दो छिनतई बाजों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने दो छिनतई बाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रणय राय (31 वर्ष) और आकाश प्रधान (21 वर्ष) है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रणय और उसका साथी आकाश दोनों माटीगाड़ा के दुर्गा मंदिर संलग्न इलाके में एक राह चलती महिला के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज होने के बाद माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस मामले की जांच करते हुए बीती रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस मामले की तह तक जाने की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *