• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को जोटियाकाली के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया है। घायल का नाम मोहम्मद आलम (40 वर्ष) है। वह राजगंज के गोलाबाड़ी इलाके का निवासी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। तभी ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक के पीछे चल रही एक निजी बस गति पर नियंत्रण नहीं रख पाई और ट्रक से जा टकराई। इधर, बस के पीछे चल रही एक बाइक भी बस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को आनन-फानन में बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर फूलबाड़ी ट्रैफिक गार्ड और एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *