सारस न्यूज, वेब डेस्क।
मकर संक्रांति पर पड़ोसी देश नेपाल में एक बड़ा विमान दुर्घटना हुआ है। यहां यति एयरलाइंस का एक विमान क्रेश होने की खबर है। नेपाली मीडिया का अनुसार विमान में 68 यात्री सवार थे। विमान ने 15 जनवरी को सुबह में काठमांडू से उड़ान भरी और पोखरा जा रहा था। हादसा पोखरा एयरपोर्ट के रनवे पर होने की खबर है। वहीं हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
