• Fri. Dec 26th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में जारी है ठंड का प्रकोप, कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

ByPooja Singh

Jan 17, 2023 #ठंड

सारस न्यूज, बिहार।

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में सबौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। सबौर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बिहार के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर पछुआ हवा के कारण बर्फीली प्रभाव शुरू है। इसलिए मौसम ने फिर से बदलाव किया है। हालांकि बीते दो से तीन दिनों से धूप निकलने के कारण तापमान नॉर्मल रहा है। लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ जाती है। बीते 24 घंटे में सूबे के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार में आज से ठंड की सेकंड वेव शरू हो गई है। मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर समेत बिहार के 38 जिलों में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो गया का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया 6.6 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद 7.1 डिग्री सेल्सियस, , बांका 7.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 8.3 डिग्री, तक दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान रोहतास का रहा जहां का पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *