• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज क्षेत्र अंतर्गत लोहागाड़ा हाट के समीप मादक पदार्थ का सेवन कर बैटरी की चोरी कर रहे तीन चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

सारस न्यूज, बहादुरगंज/किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहागाड़ा हाट के समीप मादक पदार्थ का सेवन कर सड़क किनारे खड़ी वाहन का बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे तीन चोरो को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पकराए गए चोरों को बहादुरगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। जहां पकराए तीनो चोरों से पूछताछ के उपरांत वाहन मालिक के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 21/23 को दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत तीनो आरोपी को आज पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की पकराए आरोपियों की पहचान आशिक साह पिता गैसुल साह, अंजर साह पिता निजाम साह एवं नसीरुद्दीन साह पिता कलीम साह तीनो लोहागाड़ा निवासी के रूप मे पहचान हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *