• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 20 जनवरी 2023, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष- श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। भाग्यबल और प्रबंधन की अनुकूलता से लाभ बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा। व्यापार को गति मिलेगी। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे।आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे।

वृष- कामकाज की सक्रियता में स्वास्थ्य से समझौता न करें। जिद और भावनात्मक दबाव से बचें। वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे। खानपान में सुधार आएगा। आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। नीति नियमों पर भरोसा रखें। धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे।व्यवस्था रखने का प्रयास करेंगे। जोखिम के मामले टालेंगे।

मिथुन– साझा कार्यों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे। सभी का आदर सम्मान रखेंगे। जिम्मेदारों से समय लेकर भेंट को जाएंगे। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्र मददगार होंगे। महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता बनी रहेगी।

कर्क- मेहनत से परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे। पेशेवर भेंटवार्ताएं सफल होंगी। सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा। सेवा व्यवसाय से जुड़े संबंधों में बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पेशेवर परिणाम पाएंगे। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार से बचें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।अनुशासन बढ़ाएंगे। विनम्रता बनाए रखेंगे। सूझबूझ से काम लेंगे। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे। तार्किकता से काम लेंगे।

सिंह- सुखदायक फलदायक समय बना हुआ है। सभी से जुड़ाव बनाने का प्रयास रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा। व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर सक्रियता बनाए रहेंगे। प्रमुख कार्य गति लेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भेंट मुलाकात आगे रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। कला कौशल संवरेगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। संकोच दूर होगा। स्वजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। मामले लंबित रखने से बचें।

कन्या – पारिवारिक विषयों को समय देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों में रुचि बढ़ेगी। जीत पर जोर बना रहेगा। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी। लंबित कार्यों में धैर्य रखें। जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों में सहजता सजगता रखें। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे। सबके हित की सोच बनाएं। व्यक्तिगत उपलब्ध्यिं पर जोर रहेगा।सुविधाओं में रुचि रहेगी।

तुला– साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। चर्चा संवाद बनाए रखेंगे। सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे। परिचय का लाभ मिलेगा। अनुकूलन बना रहेगा। लाभ बढ़त पर रहेगा। बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से सहज रहेंगे। सामिजक कार्योंमें तेजी लाएंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। उत्साह महत्वपूर्ण मामले सकारात्मक रहेंगे। लक्ष्य पर बनाए रखने का प्रयास रखें। शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक- अपनों का साथ विश्वास मनोबल बढ़ाएगा। घर परिवार में आनंद रहेगा। पारिवारिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता सामंजस्य रखेंगे। मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा। परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे।

धनु- अपनों से किया वादा वचन निभाएंगे। रचनात्मक विषयो में रुचि दिखाएंगे। आधुनिक प्रयास बल पाएंगे।लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा। सभी क्षेत्रों में आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंग। चहुंओर शुभकार्योंकी रूपरेखा बनेगी। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. सभी का मान सम्मान रखेंगे। संवेदनशीलता से काम लेंगे। अनोखी कोशिशों में आगे बने रहेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। कला कौशल को बल मिलेगा।

मकर- कामकाजी संबंध बल पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंग। बजट को महत्व देंगे। दान में रुचि रहेगी। रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। सावधानी बनाए रखेंगे। नियम पालन में सहजता बढ़ाएंगे। अनजानों से लेन देन में स्पष्टता रखेंगे। देश-विदेश के कार्य बनेंगे। जिद व जल्दबाजी से बचें।

कुंभ- करियर कारोबार में तेजी बनाए रखने का प्रयास रहेगा। आधुनिक नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे। निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे। लाभ के मामले पक्ष में बने रहेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे। जीत का भाव रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मीन- प्रबंधन प्रशासन के प्रयास बेहतर बनाएंगे। सत्ता संबंधी विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे। कार्या को गति देंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। उद्योग व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा। कार्य व्यापार में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे। बजट पर ध्यान देंगे। योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा। संतुलित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *