सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सागर से पहाड़ तक भारत जोड़ो यात्रा आज फांसीदेवा के विधाननगर में प्रवेश किया। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी, देबब्रत राय, शंकर मालाकार कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए । विधाननगर के सैयदाबाद में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। लोगों के सहयोग से यह यात्रा जारी रहेगी।