Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 23 जनवरी 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति माघ 3, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, द्वितीया सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ प्रविष्टे 10, जमादि-उल्सानी-30, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 6 बजकर 44 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।व्यतीपात योग अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 8 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 1 बजकर 51 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 23 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग अगली सुबह 12 बजकर 26 मिनट से सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2023 :

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक। पंचक काल दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से अगली सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *