• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीएडीपी के तहत किशनगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में आदर्श ग्राम के प्रोस्पेक्टिव प्लान तैयार करने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सीमा क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) अंतर्गत किशनगंज जिले के तीनों सीमावर्ती प्रखंड में आदर्श ग्राम के प्रोस्पेक्टिंग प्लान तैयार करने हेतु डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में डीडीसी, एसएसबी 12 के समादेष्टा, तीनो अंचल के सीओ, प्रखंड के जन प्रतिनिधि, संबंधित कार्यपालक अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्र से संबद्ध पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार योजना एवं विकास विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सीमावर्ती क्षेत्रों में आदर्श ग्राम विकसित करने पर चर्चा हुई ताकि उन इलाकों से पलायन न हो और देश की संप्रभुता अक्षुण्ण रहे। सीमावर्ती पंचायतों में हब एंड स्पॉक मॉडल के तर्ज पर बुनियादी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय चयन समिति में ग्राम को चिन्हित किया गया।साथ ही जिला स्तर पर तकनीकी पदाधिकारियों की समिति गठित कर सर्वे रिपोर्ट पर सहमति बनी। तदनुसार आदर्श ग्राम विकसित किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *