• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नाईं संघ ने धूमधाम सेमनाया बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को नगर के स्टेशन रोड में ठाकुरगंज नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह एवं नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौक़े पर मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। इनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाते हुए महीने जेल में बिताए थे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कर्म के बल पर नाई समाज का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने जीवन भर राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। हम सभी समाज के लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सदियों से दबे-कुचले वर्गों में न केवल राजनीतिक व समाजिक चेतना जगाई बल्कि उन्हें ताकत भी प्रदान करने का काम किया।

वहीं लक्ष्मण ठाकुर, ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रूप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता था। वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं है।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह ठाकुरगंज नाई संघ के संगठन महामंत्री भोला ठाकुर, सचिव जितेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष शत्रुध्न ठाकुर, बंगाली ठाकुर, रवि ठाकुर, भाजपा नेता बिजली सिंह, चंद्रकांत गौतम, लोजपा नेता किशनबाबू पासवान, ललन ठाकुर, बिटटू साह, रघुवीर ठाकुर आदि ने मौजुद हो कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *