• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक एनजेपी में रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़कर घुसा अंदर।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंतित्र होकर एनजेपी में रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि सीमेंट लदा एक ट्रक आज दोपहर को एनजेपी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर डीएस कॉलोनी इलाके में रेल क्वार्टर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *