• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज किए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह मंे सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन आज आप फिलूज के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलापों मंे व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत मंे रूचि रहेगी।

कर्क भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशान्ति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुआ आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है।

कन्या आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। षष्ठम शत्रु भाव में बृहस्पति मीन राशि का होकर विराजमान है अतः आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायं काल से लेकर रात्रि पर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।

मकर आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य मंे लाभ होगा।

कुंभ आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिकजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन आज प्रथम भाव में मीन राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करेंग। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *