• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चाय श्रमिक घायल। अस्पताल में इलाज जारी।

सारस न्यूज़, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के अटल चाय बागान संलग्न इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक चाय श्रमिक घायल हो गया। घायल का नाम कोले लकड़ा है। शुक्रवार को उक्त चाय श्रमिक साइकिल लेकर जा रहा था। उसी वक्त पीछे से एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिसके चलते वह घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। दूसरी ओर, पुलिस ने घातक ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया, हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *