• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में शादी करके लौट रहे दूल्हे की सुमो गाड़ी हो गई दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: शादी करके लौट रहे दूल्हे की सुमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह थी दूल्हा – दुल्हन बच गए हैं। लेकिन इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना बीती रात कालिम्पोंग जिले के मोंगपोंग संलग्न रुंगडुंग सेतु पर घटी है। मृतकों का नाम साहिल शेख, शुक्ला कुंडू, तिलक मंडल और राजू शेख है। मृतकों में दो सिलीगुड़ी का निवासी था। वहीं घटना में कई लोग घायल भी हुए है। बताया जा रहा है कि राजेश एक्का सिलीगुड़ी से बानरहाट में शादी करने गए थे। शादी के बाद सुमो गाड़ी से नवविवाहित जोड़ा व अन्य लोग घर लौट रहे थे। तभी देर रात सुमो गाड़ी अनियंत्रित होकर मोंगपोंग थाने के रूंगडुंग सेतु से नदी में गिर गया। इधर घटना की खबर मिलते ही मोंगपोंग चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद घायलों को उद्धार कर उदलाबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि नवविवाहित जोड़ा सहित बाकी लोग चिकित्सा अधीन है। कालिम्पोंग जिले के मोंगपोंग चौकी के ओसी मंगल सिंह ने कहा की दुर्घटना रात करीब 1 बजे हुई है। आज क्रेन की मदद से वाहन को उठा लिया गया है। घटना में चार लोगों की मौत हुई है। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *