• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 29 जनवरी 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति माघ 09 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, अष्टमी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 16, रज्जब 6 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।शुभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 4 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण प्रातः 9 बजकर 6 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 46 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। रवि योग रात 8 बजकर 21 मिनट से अगली सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

राहुकाल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *